Latest News

मुंबई के पाइधोनी पुलिस स्टेशन (Pydhonie police station) की एक टीम पिछले पांच दिनों से राष्ट्रीय राजधानी में नूपुर शर्मा को व्यक्तिगत रूप से समन सौंपने के लिए जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने की मांग कर रही थी। निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा के खिलाफ पाइधोनी पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बयान दर्ज करने के लिए नूपुर को 25 जून को सुबह 11 बजे पाइधोनी पुलिस के सामने पेश होने को कहा गया है।

अधिकारी ने आरोप लगाया कि दिल्ली पहुंचने के बाद पुलिस टीम ने राष्ट्रीय राजधानी में अपने समकक्षों से संपर्क किया क्योंकि नूपुर शर्मा का पता नहीं चल रहा था लेकिन उसे दिल्ली पुलिस से अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। इसके बाद मुंबई पुलिस ने नूपुर शर्मा को ईमेल के जरिए समन जारी किया।

वहीं दूसरी ओर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी के मामले में भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र की बीड पुलिस ने यह मामला दर्ज किया। नुपुर के खिलाफ पहले से ही मुंबई, ठाणे और महाराष्ट्र के कुछ अन्य स्थानों में इसी तरह के मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

अधिकारी ने कहा कि एक वकील सय्यद अजीम ने शिकायत की थी कि टीवी पर बहस के दौरान नुपुर की टिप्पणी से मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसी आधार पर बीड सिटी पुलिस ने बुधवार को मुकदमा दर्ज किया। मालूम हो कि महाराष्‍ट्र में नूपुर शर्मा के खिलाफ अब तक कई मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement