Latest News

   मुंबई मे 35 साल के शख्स की 100 रुपये का उधार चुकाने को लेकर हत्या कर दी गई. यह घटना गिरगांव (Girgaum) इलाके है. दरअसल अर्जुन यशवंत सिंह सरहर मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला था जो इसी इलाके में छोटे-मोटे काम करता था. उसने अपने साथी मनोज मराजकोले से 100 रुपये उधार ले रखे थे.

पुलिस ने बताया कि गुरुवार की रात दोनों नशे में थे और दोनों के बीच उसी 100 रूपये को लेकर बहस दो गई. बाद में जब सरहर पास के ही माधव कंपाउंड में सोने गया तो मनोज ने सीमेंट के ब्लॉक से मार-मार उसकी हत्या कर दी. बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे उसे मंगलवार तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement