Latest News

   मुंबई के नल बाजार इलाके में पैसे के लेन-देन को लेकर हुई बहस के दौरान ग्राहक ने फल-विक्रेता की चाकू गोदकर हत्या कर दी। हत्या के तुरंत बाद वह मौके से फरार हो गया। अपराध शाखा ने आरोपी को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह राज्य से भागने की कोशिश कर रहा था।क्राइम ब्रांच के विनायक चौहान ने बताया, "आरोपी सोहराब कुरैशी (25) का एक फल विक्रेता से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद उसने फल विक्रेता बाबूजी कुरैशी (55) को चाकू मार दिया और उसके बेटे छोटू कुरैशी (30) पर भी हमला किया। सोहराब की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटू को इलाज के लिए जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"ऑफिसर ने बताया कि घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। मामला दर्ज होने के तुरंत बाद ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। बाद में उसकी सूचना मिलने पर अपराध शाखा ने जाल बिछाया और मलाड के मालवानी इलाके से उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के वक्त वह मुंबई से उत्तर प्रदेश भागने की कोशिश कर रहा था।



Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement