जज के चेंबर में मिला सांप मची हड़कंप मुंबई हाईकोर्ट की घटना
बाम्बे हाईकोर्ट में शुक्रवार को जज के चैंबर में सांप मिलने से हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद से जज की सुरक्षा पर भी सवाल उठाया जा रहा है।शुक्रवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में सांप मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। बॉम्बे हाईकोर्ट के जज के चैंबर में एक सांप मिला। सामाचर एजेंसी एएनआई ने इस बात की पुष्टि की है।हालांकि, हाईकोर्ट जज चैंबर में जब यह सांप मिला उस वक्त वहां पर कोई मौजूद था या नहीं इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।सांप की खबर मिलने के बाद वन विभाग की टीम को सूचित किया गया। जिसके बाद उन्होंने सांप का रेस्क्यू कर लिया गया है। बता दें कि, इससे पहले साल 2018 में नवी मुंबई की एक अदालत में जज को उनके चैंबर में ही एक सांप ने काट लिया था।