Latest News

मुंबई, मौसम में हुए परिवर्तन के कारण राज्य के कई जिलों में मेघ गर्जना के साथ कल बेमौसम बारिश हुई। कहीं हल्की तो कहीं ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। इसका असर मुंबई, ठाणे और पालघर में भी देखा गया। इसका प्रभाव आज भी ठाणे जिले में देखा जा सकता है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए राज्य के १७ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। कहीं हल्की तो कहीं आंधी और बिजली की गड़गड़ाहट के साथ मध्यम या तेज बारिश होने की संभावना है। बाहर निकलते समय लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।‌
अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण यह स्थिति बनी है। पुणे और मुंबई प्रादेशिक मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक राज्य में बेमौसम बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने १७ जिलों के लिए अलग-अलग दिनों का येलो अलर्ट जारी किया है। अंडमान सागर में बना निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग बीते दिनों बेमौसम बारिश की चेतावनी जारी की थी।
जलवायु परिवर्तन का असर मौसम पर साफ दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने आज से अगले तीन दिनों तक रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, नगर, नासिक, पुणे, कोल्हापुर, सातारा, सांगली जिले में आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना व्यक्त की है। मुंबई और पालघर में आज से सामान्य मौसम रहने की संभावना है। हालांकि तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ेगी।‌


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement