Latest News

मुंबई, महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी की सरकार जब से बनी है, तब से भाजपा के नेता झूठे व बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। राज्य के नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि महाविकास आघाड़ी सरकार के नेता व मंत्री भाजपा के आरोपों पर ध्यान नहीं देते हैं, वे राज्य के विकास के काम पर ध्यान देते हैं। बता दें कि भाजपा के महाराष्ट्र प्रभारी सी.टी रवि ने कहा था कि महाराष्ट्र अंशकालिक मुख्यमंत्री नहीं चाहता, वह फडणवीस जैसा पूर्णकालिक मुख्यमंत्री चाहता है। जिसके जवाब में मीडिया से बातचीत में एकनाथ शिंदे ने उक्त जवाब दिया। शिंदे ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र ने कोविड की उचित योजना बनाई। सुप्रीम कोर्ट और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी तारीफ की। पुणे में शिवशाहीर बाबासाहेब पुरंदरे के परिवार से मिलने के दौरान पत्रकारों से कहा कि कोविड का संकट राज्य या देश पर ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया पर आया था। महाराष्ट्र सरकार ने कोविड दूसरी तरफ तेज बारिश और चक्रवात में भी किसानों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। दोनों ही मामलों में १०-१० हजार करोड़ रुपए का पैकेज देकर लोगों को राहत दी गई। इसके बाद भी विकास कार्यों में कहीं भी कटौती नहीं की गई है। उन्होंने कहा कहा कि भाजपा के आरोप नए नहीं हैं। भाजपा के आरोप उस दिन से चल रहे हैं जब से महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के मार्गदर्शन में महाविकास सरकार बनी थी।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement