बैलगाड़ी व साइकिल रैली निकाल कर किया जोरदार विरोध-प्रदर्शन
मुंबई, देश में रोजाना महंगाई बढ़ रही है। इससे आम जनता त्रस्त हो चुकी है। पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ना दैनिक कार्य हो चुके हैं। आम जनता की आवाज लेकर कल मुंबई व आसपास के इलाके में युवासैनिक सड़क पर उतरे व केंद्र सरकार की घातक नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
दक्षिण मुंबई के मलाबार हिल इलाके में कल महंगाई के विरोध में साइकिल रैली निकाली गई। पेट्रोल-डीजल जैसे र्इंधन के दामों में रोजाना हो रही वृद्धि के विरोध में युवासेना सचिव वरुण सरदेसाई के मार्गदर्शन में यह साइकिल रैली निकाली गई। इस दौरान मोदी सरकार के खिलाफ युवा सैनिकों ने ‘बेचारी जनता करे पुकार, लूट रही है मोदी सरकार’ जैसे जोरदार नारे लगाए।
युवा सेनाप्रमुख तथा पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे के आदेश पर विधायक प्रताप सरनाईक के मार्गदर्शन में युवासेना के राष्ट्रीय सचिव तथा ठाणे के नगरसेवक पुर्वेश सरनाईक के नेतृत्व में महंगाई के खिलाफ रैली निकाली गईr। रैली में शामिल शिवसैनिकों ने ‘बहुत हुई महंगाई की मार-होश में आओ केंद्र सरकार, क्या यही है अच्छे दिन?’ जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां अपने हाथों में लेकर निषेध व्यक्त किया। इस रैली में मीरा-भायंदर वाहतूक सेना के अध्यक्ष श्याम म्हाप्रलकर, युवासेना के जिला समन्वयक सागर सावंत, पवन घरत, शहर अधिकारी आराध्य सामंत, प्रियेश म्हात्रे, शहर समन्वयक श्रेयस जोशी, संकेत गुरव, शहर सचिव गोपाल वैष्णव, उपशहर अधिकारी सतीश पांडे सहित युवासैनिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
अंबरनाथ व उल्हासनगर में शिवसैनिकोेंं ने बैलगाड़ी व साइकिल मोर्चा निकाला। उल्हासनगर के नेताजी चौक से तहसीलदार कार्यालय तक यह विरोध मोर्चा निकाल कर तहसीलदार को एक ज्ञापन दिया गया। भाजपा सरकार हाय-हाय, फेकू सरकार, मोदी सरकार, क्या यही है अच्छे दिन? अबकी बार पेट्रोल १०० के पार… आदि नारे लगाए गए। इस मोर्चे में विधायक डॉ.बालाजी किणीकर, विधायक राजेंद्र चौधरी, शिवसेना शहर प्रमुख धनंजय बोडारे, राजेंद्र शाहूड, केतन नलावडे, सौ. मनीषा भानुशाली, बाला श्रीखंडे, सुशील पवार समेत बड़ी संख्या में शिवसैनिक शामिल थे।
पालघर जिला विस्तारक राहुल सौढे के नेतृत्व में युवासैनिकों ने इस रैली के द्वारा अपना विरोध जताया। रैली में युवासेना के पंकज देशमुख, रोहन चव्हाण, रोहन पाठारे, नितेश कुवेसकर, प्रशांत राउत, तेजस शिंदे, भक्ति दांडेकर, पूजा कुट्टी, मीनल नार्वेकर सहित सैकड़ों युवा सैनिकों ने इस रैली में हिस्सा लिया। रैली समापन स्थल पर पूर्व जिला प्रमुख शिरीष दादा चव्हाण, उप विभाग प्रमुख प्रवीण म्हाप्रलकर, महिला तालुका संगठक प्रभा सुर्वे, शहर प्रमुख प्रवीण सावंत, महिला शहर संगठक रेशमा सावंत, शाखा प्रमुख मनोहर पाटील, समेत सैकड़ों शिवसैनिक उपस्थित थे।