Latest News

मुंबई, मुंबई की दूसरी लाइफलाइन मानी जानेवाली बेस्ट की बसें अब निजी कंपनी में काम करने वालों को अपनी सेवा देंगी। इन दिनों बेस्ट की बसें नए लुक में मुंबई की सड़कों पर दौड़ रहीं हैं। एसी इलेक्ट्रिक बसें या छोटी एसी बसें भी आज कल सड़कों पर दिखाई दे रहीं हैं। अब बेस्ट परिवहन कमाई को बढ़ाने के लिए भी बदलाव कर रही है। कोविड से पहले जिस तरह से निजी स्कूलों के लिए बेस्ट की बसें चलाई जा रही थीं, अब इसी तरह की पहल निजी दफ्तरों के साथ भी की जाएगी।
अब सरकारी परिवहन इकाइयां पॉइंट तो पॉइंट सर्विस पर फोकस कर रही हैं। दक्षिण मुंबई में बेस्ट की सबसे ज्यादा पॉइंट टू पॉइंट बसें चलती हैं। सीएसएमटी, चर्चगेट, नरीमन पॉइंट, गेट वे ऑफ इंडिया जैसे क्षेत्रों के लिए पॉइंट टू पॉइंट सर्विस चल रही हैं। हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट से बीकेसी और गेट वे के लिए ऐसी ही बसें चलाई गई हैं। अब निजी कंपनियों के कर्मचारियों को भी पिकअप और ड्रॉप करने के लिए इस तरह की सर्विस शुरू की जाएगी।
बेस्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुछ नामी कॉर्पोरेट्स से बातचीत अंतिम दौर में चल रही है। इन्हें अपने कर्मचारियों के लिए इको प्रâेंडली सर्विस चाहिए। अब बेस्ट के पास एसी इलेक्ट्रॉनिक बसें हैं, तो इसका जरूर फायदा मिलेगा। गौरतलब है कि बेस्ट कई बसें लीज पर चला रही है। ऐसे में उनके पुराने कंडक्टर और ड्राइवरों को भी काम पर लगाए रखने के लिए नए विकल्प तलाश किए जा रहे हैं। डायमंड इंडस्ट्री, कॉल सेंटर, मल्टी नेशनल कंपनी इत्यादि को सर्विस देकर बेस्ट परिवहन कमाई में इजाफा करना चाहता है। अच्छे ग्राहक मिलने से बेस्ट की बसों का रखरखाव भी बेहतर हो सकेगा। पुराने कर्मचारियों के वेतन के लिए भी ज्यादा संघर्ष नहीं करना होगा। कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को कोविड के इस दौर में सुरक्षित रखना चाहती हैं इसलिए पॉइंट-टू-पॉइंट सर्विस की डिमांड बढ़ी है।
बेस्ट को सबसे ज्यादा घाटा परिवहन सेवाओं में ही उठाना पड़ रहा है। इसके चलते वेट लीज व्यवस्था से बस सेवाएं शुरू की हैं। अब बेस्ट ने अपने बेड़े में अधिकतम इलेक्ट्रिक बसों का समावेश करने का पैâसला लिया है। इसके लिए २,१०० इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी। इनमें से ५०ज्ञ् बसें २०२३ तक सड़कों पर होंगी। २०२७ तक शत-प्रतिशत इलेक्ट्रिक बसें चलाने का अनुमान है। इन बसों में १,४०० एकमंजिल एसी बसें, ४०० मिनी एसी बसें, १०० छोटी एसी बसें और २०० डबल डेकर एसी बसें होंगी। इलेक्ट्रिक बसों के लिए शहरभर में ५५ चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement