Latest News

मुंबई, जनता को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दो किलोमीटर से ज्यादा दूर जाना न पड़े, बल्कि उन्हें स्वास्थ्य केंद्र नजदीक ही उपलब्ध कराया जाए, यह जिम्मेदारी मनपा की है। इसके लिए मनपा स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या बढ़ाएं और उसे हर संसाधन से लैस कर पूरी तरह से सक्षम बनाएं। यह बातें पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने बुधवार को मालाड-पूर्व स्थित अप्पापाड़ा में मनपा द्वारा बनाए गए स्वास्थ्य केंद्र के लोकार्पण के दौरान कही। आदित्य ठाकरे ने रिबन काटकर आधारशिला का अनावरण किया और जन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने पूरे स्वास्थ्य केंद्र का घूमकर सुविधाओं का जायजा लिया। आदित्य ठाकरे ने इस अवसर पर कहा कि आज इस स्थान पर सभी स्वास्थ्य सुविधाओं से युक्त भवन का निर्माण किया गया है, इसी तरह सभी वार्डों में सभी स्वास्थ्य केंद्रों को सुविधाओं से लैस करने की आवश्यकता है। लॉकडाउन के समय में हमने शिक्षा और स्वास्थ्य के महत्व को जाना है।
ऑनलाइन क्लास को सुविधाजनक बनाने की दृष्टि से महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे के हाथों कुरार गांव एमपीएस इंग्लिश स्कूल के २३४ विद्यार्थियों को मुफ्त टैब का वितरण किया गया। इस दौरान आदित्य ठाकरे ने बच्चों के साथ संवाद स्थापित किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित काउंसलेट जनरल आरने जान ने बच्चों का सुंदर मार्गदर्शन किया। ‘यू टू देम’ नामक एनजीओ की पहल पर बच्चों के लिए टैब उपलब्ध कराया गया था। कार्यक्रम में महापौर किशोरीताई पेडणेकर, गजानन कीर्तिकर, पूर्व महापौर सुनील प्रभु, उपमहापौर सुहास वाडकर, उपशिक्षणाधिकारी सुजाता खरे, अधीक्षक अशोक मिश्रा, प्रशासकीय अधिकारी सुरेखा खैरमोडे, इत्यादि मान्यवर उपस्थित थे।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement