Latest News

मुंबई : पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की संकल्पना के तहत प्रत्येक झोपड़पट्टी वासियों को पक्का घर मिलना ही चाहिए। उन्होंने भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी की तरफ से शुरु किए गए आंदोलन का समर्थन किया है। इस संदर्भ में देवेंद्र फडणवीस ने सांसद शेट्टी से विचार-विमर्श भी किया।
देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्रित्व काल में सभी को घर उपलब्ध कराने के लिए नियमों में कई तरह के सुधार किए गए थे।  वर्ष 2015 में इस संदर्भ में विस्तृत शासनादेश जारी किया गया था। इसमें म्हाडा, एसआरए, सिडको को शामिल किया गया था। वर्ष 2017 में झोपड़पट्टी नियमों में भी बदलाव किया गया। वर्ष 2018 में  जीआर जारी कर वर्ष 2011 तक के अपात्र व्यक्तियों को भी सशुल्क घर देने का निर्णय लिया गया था। केंद्र का 2.5 लाख रुपए और राज्य के 1 लाख रुपए इस तरह 5 लाख रुपए से कम कीमत में घर मिल सकता था, लेकिन ठाकरे सरकार झोपड़ों के पहले महले पर रहने वालों को घर  देने से मना कर रही है। झोपड़पट्टी में रहने वालों को घर दिलाने के लिए गोपाल शेट्टी पिछले कई दिनों उत्तर मुंबई में आंदोलन कर रहे हैं। पिछले दिनों शेट्टी ने संसदीय समितियों से इस्तीफा दे दिया था। यही नहीं उन्होंने लोकसभा से भी इस्तीफा देने भी चेतावनी दी थी।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement