Latest News

मुंबई, मुंबई महानगरपालिका ने वैक्सीनेशन में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मुंबई मनपा के प्रयासों से मायानगरी में एक करोड़ से ज्यादा लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं। सबसे अधिक टीके लगाने में मुंबई देश का पहला जिला बन गया है।
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार मुंबई में अभी तक एक करोड़ ६१ हजार २९४ लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं। मुंबई मनपा आनेवाले दिनों में टीकाकरण को और गति देने की प्रयास में जुटी हुई है।
महानगर में ७२.७५ लाख लोगों को पहली खुराक और २७.८८ लाख से अधिक लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। पिछले महीने २७ अगस्त को सबसे ज्यादा १ लाख ७७ हजार १७ लोगों को टीके लगाए गए थे। मुंबई मनपा आनेवाले दिनों में सेकेंड डोज वाले लोगों के टीकाकरण को बढ़ाने का प्रयास करने जा रही है।
कोरोना निवारक टीकाकरण अभियान में महाराष्ट्र लगातार अपनी बेहतर स्थिति बनाए हुए है। दूसरी खुराक देने में महाराष्ट्र देश में पहले स्थान पर है। कल शाम ७ बजे तक ११ लाख ९१ हजार ९२१ लोगों का टीके लगाए गए। ‌इससे पहले २१ अगस्त को महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा ११ लाख ४ हजार ४६४ नागरिकों का टीकाकरण हुआ था। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. प्रदीप व्यास के अनुसार, महाराष्ट्र में अब तक कुल ६ करोड़ १५ लाख १६ हजार १३७ टीके दिए जा चुके हैं, जिसमें वैक्सीन की दूसरी खुराक देने में महाराष्ट्र देश में नंबर वन है। कल जारी एक संयुक्त रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र में १ करोड़ ७१ लाख लोगों को दूसरा टीका लगाया जा चुका है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement