Latest News

पिंपरी : कोरोना के प्रकोप की वजह से पिछले साल भर से राज्य की स्कूल बंद है। विद्यार्थियों के घर पर रहने की वजह से शिक्षा के लिए ऑनलाइन क्लास का विकल्प सामने आया। इस तरह से पिछले वर्ष भर से विद्यार्थी घर पर रहकर ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे है। हालांकि ऑनलाइन पढ़ाई कितनी सुरक्षित है ? यह सवाल खड़ा हुआ है। क्योंकि ऑनलाइन क्लास के दौरान अचानक पोर्न वीडियो शुरू होने की चौंकाने वाली घटनाएं लगातार सामने आरही हैं।
पिछले कुछ दिनों में यह तीसरी घटना है, इस मामले में पिंपरी के तीन नामी स्कूलों ने पिंपरी चिंचवड़ साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। इस तरह के मामले बढ़ने से स्कूलों के सामने ऑनलाइन पढ़ाई को सुरक्षित रखने की चुनौती खड़ी हो गई है। कुछ दिनों पहले पिंपरी के एक नामी स्कूल का ऑनलाइन क्लास चल रहा था। न जाने कैसे इस क्लास में बाहर का भी एक व्यक्ति शामिल हो गया, जिसने क्लास के दौरान अचानक पोर्न विडीओ शुरू कर दिया। इस वजह से शिक्षकों को ऑनलाइन क्लास बंद करना पड़ा। पिंपरी के तीन स्कूलों में इसी तरह की घटना घटी है।
इन घटनाओं के बाद स्कूल ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ साइबर सेल में शिकायत दर्ज करा दी है। ऑनलाइन शिक्षा का कांसेप्ट शुरू होने के बाद कई स्कूलों ने लापरवाही की। इसके लिए स्कूलों ने बाजार में उपलब्ध सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया है। मगर यह सॉफ्टवेयर कितना सुरक्षित है? इसे लेकर संदेह पैदा होने लगा है। अधिकांश स्कूल गूगल मीट, ज़ूम जैसे ऐप्स का इस्तेमाल ऑनलाइन क्लास के लिए करते है। क्लास में शामिल होने के लिए विधार्थियों को हर दिन लिंक भेजी जाती है। इस पर क्लिक कर विधार्थी क्लास में शामिल होते है। यह लिंक सुरक्षित नहीं होने की वजह से इससे बाहरी व्यक्ति के जुड़ने की संभावना को नाकारा नहीं जा सकता है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement