Latest News

लखनऊ, भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशाकर मधु के बाद अब प्रियंका पंडित का प्राइवेट वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है। दोनों एक्ट्रेस के इस तरह के वीडियो सामने आने से भोजपुरी इंडस्ट्री और इंटरनेट पर हंगामा मचा हुआ है। हालांकि इस वीडियो को लेकर प्रियंका ने सफाई देते हुए कहा है कि यह मेरे खिलाफ एक साजिश और मुझे बदनाम करने का प्रयास है।
खबरों के मुताबिक, प्रियंका पंडित का ये वीडियो काफी पुराना है। जिसे त्रिशाकर के एमएमएस ड्रामा के बाद फिर से शेयर किया जा रहा है। प्रियंका का प्राइवेट वीडियो कई सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर देखा जा रहा है। इंस्टाग्राम से लेकर यूट्यूब और ट्विटर पर लोग इसे शेयर और सर्च कर रहे हैं। इस मामले पर प्रियंका पंडित ने एक मीडिया पोर्टल से बात करते हुए कहा कि ये उन्हें बदनाम करने की साजिश है। ये बस मेरा नाम खराब करने के लिए किया जा रहा है। प्रियंका पंडित ने इस मामले पर साफ-साफ कहा है कि कोई उनसे पर्सनल दुश्मनी निकाल रहा है, इसलिए ये सब किया जा रहा है। प्रियंका ने यह भी दावा किया है कि ये वीडियो उनका नहीं है। वीडियो में दिख रही लड़की कोई और है, जो उनकी जैसी दिख रही है। प्रियंका ने इस प्राइवेट वीडियो को लेकर पुलिस केस किया है। शिकायत के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस पता लगा रही है कि वीडियो कहां से लीक किया गया है और इस वीडियो की सच्चाई कितनी है? हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। इस बारें में प्रियंका और पुलिस के तरफ से कोई जानकारी अभी तक नहीं दी गई है। बता दें कि भोजपुरी फिल्मों में प्रियंका पंडित एक बड़ा नाम है। वह भोजपुरी की कई सारी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वहीं भोजपुरी के बड़े सितारों के साथ भी उन्होंने स्क्रीन शेयर किया है। भोजपुरी की ‘पवन पुत्र’, ‘इच्छाधारी’, ‘आवारा बलम’, ‘करम युग’ और ‘तोड़ दे दुश्मन की नली’, ‘राम और अली’ जैसी फिल्मों में काम कर वाहवाही बटोर चुकी हैं।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement