मुंबई लोकल के लिए अब ऑनलाइन भी बनवा सकेंगे Travel Pass, सरकार ने लॉन्च किया पोर्टल
मुंबई, कोरोना वैक्सीन को दोनों डोज लिये लोगों को मुंबई लोकल में 15 अगस्त से सफर की इजाजत दी गई है. हालांकि इसका लाभ उठाने के लिए वैक्सीन की दूसरी खुराक के बाद 14 दिन का अंतराल होना जरूरी है. मुंबई लोकल में सफर के लिए एक दिन पहले यानी बुधवार से 65 रेलवे स्टेशनों पर क्यूआर कोड आधारित पास जारी करना शुरू किया गया था. अब BMC ने ऑनलाइन पास के लिए भी ई पोर्टल लॉन्च कर दिया है.
ऑफलाइन COVID टीकाकरण प्रमाणपत्र सत्यापन प्रक्रिया और रेलवे पास वितरण प्रक्रिया शुरू करने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने अब ऑनलाइन ई-पास सुविधा लॉन्च किया है. सरकार की तरफ से https://epassmsdma.mahait.org वेब पोर्टल लॉन्च किया गया है, जिसके माध्यम से ऑनलाइन ई पास जारी किये जाएंगे. वैक्सीन की दोनों डोज लिये लोग इस पोर्टल पर अपना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट और अपनी पहचान प्रमाण पत्र देकर ऑनलाइन पास पा सकते हैं.
वेबसाइट पर लॉगिन करने के बाद आपको अपना मोबाइल नंबर, पता, फोटो आईडी समेत तमाम जानकारियां डालनी होगी. साथ ही दोनों वैक्सीनेशन की तारीख भी देनी होगी. ट्रैवल पास उसी शर्त पर जारी किया जाएगा जब वैक्सीन की दूसरी डोज लिये 14 दिन का समय बीत गया हो.