Latest News

मुंबई : लोकल से सिर्फ आवश्यक कर्मचारियों को यात्रा करने की अनुमति मिलने के कारण लोग बेस्ट से यात्रा कर रहे हैं। बेस्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़कर 23 लाख हो गई है। बता दें कि बेस्ट में यात्रियों की बढ़ने से सोशल डिस्टनसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है। बेस्ट की ओर से चलाई जा रही मिनी बस में लोग धक्का - मुक्की कर रहे हैं। इससे भविष्य में आने वाली कोरोना की तीसरी लहर को लेकर भय व्याप्त है। लोकल ट्रेन से निजी कंपनियों और आम लोगों को यात्रा करने की अनुमति नहीं है, जिसके कारण बेस्ट पर यात्रियों का भार बढ़ गया है। बेस्ट की ओर से रोज तकरीबन तीन हजार बसें चलाई जा रही हैं, जिसमें 466 मिनी एसी बसें शामिल हैं। यात्रियों की संख्या बढ़ जाने के कारण खड़े रहकर यात्रा न किए जाने का नियम का पालन मुश्किल हो गया है। रोज 23 लाख यात्री यात्रा कर रहे हैं। इससे बेस्ट को कुल एक करोड़ 91 लाख की आमदनी हो रही है। लॉक डाउन से पहले बेस्ट से 36 लाख यात्री यात्रा करते थे और उससे प्रतिदिन 2.5 करोड़ रुपए की आमदनी होती थी।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement