Latest News

मुंबई : मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने पोर्नोग्राफी मामले में आर्म्सप्राइम मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सौरभ कुशवाहा को आज पूछताछ के लिए बुलाया है। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और कारोबारी राज कुंद्रा के पॉर्नग्राफी केस में आज मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने पोर्नोग्राफी मामले में आर्म्सप्राइम मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सौरभ कुशवाहा को आज पूछताछ के लिए बुलाया है। वह अधिक से अधिक सबूत जुटाने में लगी हुई है। कुंद्रा को 27 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया। मुंबई पुलिस के बाद प्रवर्तन निदेशालय कुंद्रा के खिलाफ फेमा  के तहत मामला दर्ज कर सकता है। ED पहले ही मुंबई पुलिस से FIR की मांग कर चुके हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में राज कुंद्रा की कंपनी के चार कर्मचारी सरकारी गवाह बन गए हैं। पॉर्नग्राफी रैकेट केस में कारोबारी राज कुंद्रा के चार कर्मचारी सरकारी गवाह बन गए हैं। राज पॉर्न केस में आरोपी है। मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद उन्हें इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता बताया था। मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, क्राइम ब्रांच ने शिल्पा शेट्टी के बयान दर्ज किए हैं। शेट्टी ने कहा है कि उन्हें हॉटशॉट्स की सामग्री के बारे में सटीक जानकारी नहीं थी। उन्होंने दावा किया कि हॉटशॉट्स से उनका कोई लेना-देना नहीं है और उनके पति राज कुंद्रा पॉर्न कंटेन्ट के निर्माण में शामिल नहीं थे। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement