Latest News

ठाणे : पुलिस ने म्यूकोरमाइकोसिस या ब्लैक फंगस संक्रमण के इलाज में इस्तेमाल होने वाली अहम दवा की कथित तौर पर कालाबाजारी करने को लेकर यहां तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वर्तक मंडल के सहायक पुलिस आयुक्त, पंकज शिरसत ने रविवार को बताया कि एक खुफिया सूचना के आधार पुलिस ने शनिवार को एक योजना बनायी और शुरुआत में दो लोगों को पकड़ा, जो दवा को अवैध रूप से बेचने आए थे। उन्होंने बताया कि पड़ोसी नवी मुंबई के पनवेल और पालघर जिले के वसई के रहने वाले दो लोगों को ठाणे में कपूरबावड़ी नाका के पास से गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 1,09,424 रुपये के लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन-बी के 14 इंजेक्शन बरामद किए गए।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement