Latest News

ठाणे : ठाणे जिले के मुरबाड तहसील के पोटगांव के जंगल में एक पेड़ पर लटकता हुआ दो सहेलियों का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी मच गई है। मृतकों की शिनाख्त कल्याण तहसील के केलानी आदिवासी निवासी शारदा अविनाश अंबिज (18) और मनीषा निगुर्डे (19) के रूप में हुई है। फिलहाल मुरबाड पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दोनों सहेलियों ने आत्महत्या की है अथवा उनकी किसी ने हत्या की है, इस पर गुढ़ रहस्य बरकार है। मिली जानकारी के अनुसार शारदा और मनीषा दोनों सहेलियां थीं और वे कल्याण तालुका के केलणी आदिवासी गांव में रहते थीं। पिछले शुक्रवार को घर से निकलते समय परिवार को बताकर गई थीं कि वे जंगल की तरफ जा रही हैं। हालांकि दोनों सहेलियों में से एक भी घर वापस नहीं लौटी। सोमवार को इलाके के कुछ आदिवासी युवक जंगल से सब्जी लेने गए हुए थे। उस दौरान उन्हें शारदा और मनीषा के शव पेड़ से लटके मिले। मुरबाड पुलिस को जैसे ही इस बात की जानकारी हुई वे मौके पर पहुंचे और पंचनामा कर दोनों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement