Latest News

अजय देवगन बॉलीवुड के ऑलराउंडर एक्टर हैं. कॉमेडी हो या एक्शन, रोमांस हो या ट्रेजिक रोल, हर तरह की फिल्में उनकी फहरिश्त में शामिल हैं. बदलते वक्त के साथ उनका ट्रान्सफॉरमेशन अद्भुत है. गोलमाल और सिंघम जैसी फिल्में उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुई हैं. अब ऐसी ही एक और फिल्म ले कर वे आ रहे हैं. फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर में अजय तानाजी मालूसारे का लीड रोल प्ले करते नजर आएंगे. फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है.

ये फिल्म पहले 27 दिसंबर, 2019 को रिलीज होने जा रही थी. मगर अब इसकी रिलीज डेट को आगे शिफ्ट कर दिया गया है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म अब अगले साल रिलीज की जाएगी. तानाजी की रिलीज डेट 10 जनवरी, 2020 रखी गई है. फिल्म के बारे में बात करें तो इसका निर्माण अजय देवगन और भूषण कुमार के प्रोडक्शन हाउस के तहत किया जा रहा है. फिल्म का निर्देशन ओम राउत कर रहे हैं. फिल्म का टाइटिल तानाजी द अनसंग वॉरियर रखा गया है. फिल्म की कास्ट की बात करें तो सैफ अली खान फिल्म में उदय भान का महत्वपूर्ण रोल प्ले करेंगे. इसके अलावा फिल्म में काजोल के कास्ट किए जाने की भी चर्चा है.

अगर काजोल को फिल्म में कास्ट किया जाता है तो काफी लंबे वक्त बाद दोनों कलाकार एक बार फिर से रुपहले पर्दे पर साथ काम करते नजर आएंगे. दोनों की जोड़ी 90 के दशक की सुपरहिट जोड़ियों में शुमार थी. 24 फरवरी, 1999 को दोनों कलाकार शादी के बंधन में बंध गए थे. साल 2019 में अजय देवगन की फिल्म टोटल धमाल रिलीज हो चुकी है. इस मल्टीस्टारर फिल्म ने जबरदस्त कमाई की. अब अजय के फैन्स को उनकी फिल्म तानाजी की रिलीज के लिए 2020 का इंतजार करना पड़ेगा.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement