Latest News

मुंबई : मनसुख हिरेन हत्याकांड मामले में आरोपी मुंबई पुलिस के कांस्टेबल विनायक शिंदे को कल सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इससे पहले मुंबई पुलिस के निरीक्षक सचिन वझे और उसके सहयोगी सहायक पुलिस उप निरीक्षक रियाज हिसामुद्दीन काजी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। वझे और काजी उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास गाड़ी से विस्फोटक सामग्री मिलने और व्यापारी मनसुख हिरेन की हत्या के मामले में आरोपी हैं और एनआईए ने दोनों को गिरफ्तार किया था। अधिकारी ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पश्चिमी क्षेत्र) संदीप कार्णिक ने संविधान के अनुच्छेद 311(2)(बी) के तहत शिंदे को सेवा से बर्खास्त किया। उल्लेखनीय है कि 25 फरवरी को अंबानी के घर के पास जिस गाड़ी से विस्फोटक मिला था उसका मालिक कथित तौर पर मनसुख हिरेन था। बाद में पांच मार्च को हिरेन की लाश ठाणे जिले में बरामद हुई थी। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement