Latest News

मुंबई : महाराष्ट्र आवास एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए लॉटरी निकालने की तारीख को आगे बढ़ा दी है। अब 23 मई के बाद म्हाडा की लॉटरी निकाली जाएगी। इससे घर के लिए आवेदन कर रहे लोगों को एक महीने का इंतजार करना पड़ेगा।

म्हाडा ने मुंबई बोर्ड की 217 घर और कोकण बोर्ड की 276 दुकानों के लिए अधिसूचना जारी की है। फिलहाल मुंबई बोर्ड की किफायती घर के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है और यह 13 अप्रैल तक चलेगी। एक अधिकारी के मुताबिक, घर को लेकर आवेदन बड़ी संख्या में हो सकते हैं। आदर्श चुनाव संहिता को देखते हुए लॉटरी निकालने की तारीख को आगे बढ़ाया गया है जिससे किसी भी राजनैतिक पार्टी को चुनावी लाभ न मिल सके। देशभर में चुनाव संपन्न होने के बाद 23 मई के आसपास लॉटरी निकाली जा सकती है। लॉटरी की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement