Latest News

नालासोपारा : तुलिंज पुलिस स्टेशन अंतर्गत पूर्व क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस के पास टैंकर की चपेट में आने से एक 50 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार काजुपाड़ा निवासी वसन्त विठ्ठल काजुलकर (50) पोस्ट ऑफिस के पास सड़क पार कर रहा था। उसी दौरान टैंकर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने उक्त घटना की सूचना समीप के तुलिंज पुलिस स्टेशन में दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घटनास्थल से टैंकर को जब्त कर लिया है, जबकि मौके का फायदा उठाकर चालक फरार हो गया है। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement