Latest News

मुंबई : महाराष्ट्र के रायगढ़ जिला के खालापुर के पास जाने माने कला निर्देशक नितिन देसाई के एन डी स्टूडियो में शुक्रवार को भीषण आग लग गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग दोपहर सवा 12 बजे के करीब लगी, हालांकि घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एक अधिकारी ने बताया कि आग 2008 में आयी ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनीत फिल्म ‘जोधा अकबर’ के सेट पर लगी। उन्होंने बताया कि आग में प्लाईवुड, पीओपी और अन्य चीजें जलकर खाक हो गयीं।

उन्होंने बताया, ‘‘एमआईडीसी, करजात, खोपोली और आस पास के इलाकों से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया।’’ उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। दमकलकर्मी और पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद हैं।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement