Latest News

मुंबई : मुंबई की महापौर किशोरी पेडणेकर ने कहा है कि आम लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगवाने के पहले सभी जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि झोपड़पट्टी इलाकों में घर-घर जाकर वैक्सीन दिए जाने पर निर्णय लिया जा सकता है। हालांकि बिल्डिंग इलाकों को इस छूट से बाहर रखा गया है। वर्तमान में मुंबई में 30 कोरोना टीकाकरण केंद्र हैं,जबकि 60 निजी केंद्रों में टीकाकरण दिया जा रहा है। मुंबई में कोरोना के दूसरे डोज को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। 1 मई से, 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को टीका लगाया जाएगा। वर्तमान में मुंबई में कई स्थानों पर टीकाकरण चल रहा है। किशोरी पेडणेकर ने बताया कि निजी अस्पतालों में भी टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा उपलब्ध कराए गए कोविन ऐप में रजिस्ट्रेशन के बाद ही वैक्सीन दी जाएगी। इसलिए सभी के सहयोग की जरूरत है। हम केंद्र द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए सभी का टीकाकरण कर रहे हैं। मुंबई में प्रतिदिन 1 लाख टीका लगाने का प्रयास चल रहा है। महापौर ने यह भी कहा कि दो दिनों में कोवैक्सीन बड़ी संख्या में उपलब्ध हो जाएगी। महापौर ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच सकारात्मक चर्चा चल रही है। अगले कुछ दिनों में टीकों की कमी नहीं होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीकों की एक बड़ी खेप प्रदान की है। उन्होंने आगे कहा कि जहां मुंबई में भीड़ हो रही है, वहां भीड़ कम होने की उम्मीद है। भीड़ नही करना चाहिए। राज्य सरकार द्वारा लिए गए निर्णय सभी के हित में हैं। कोरोना इस समय विकट रूप में है। टीका सभी के लिए है। किशोरी पेडणेकर ने कहा कि टीकाकरण से किसी को वंचित नहीं किया जाना चाहिए।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement