Latest News

नालासोपारा  : तुलिंज पुलिस स्टेशन अंतर्गत एक सोसाइटी के बाहर खड़े 4 से 5 वाहनो में आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व के राजनगर स्थित तानिया बिल्डिंग में शुक्रवार रात 2 बजे के आसपास पार्किंग में खड़ी 3 से 4 गाड़ियों में अचानक आग लग गई, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक सभी वाहन जलकर खाक हो गए। उक्त घटना में लगभग 2 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नही चल सका है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement