Latest News

मुंबई : एक महिला पुलिस अधिकारी ने अपने समकक्ष पुलिस अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत है कि शादी का झांसा देकर उसके साथ बार-बार बलात्कार किया जाता रहा। मुंबई के डोंगरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने पीड़ित महिला पुलिस अधिकारी को अपने प्यार के मोह जाल में फंसाया और शादी के सुनहरे सपने दिखाए। जब पीड़िता का धैर्य जवाब देने लगा और वे शादी के लिए जोर देने लगीं तो आरोपी एकदम से मुकर गया। महिला पुलिस अधिकारी की शिकायत के अनुसार डोंगरी पुलिस ने संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ धारा 376, 376 (2), (एन), 354 (बी), 377, 420, 323, 504, 506 के तहत केस दर्ज किया है। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ अट्रॉसिटी ऐक्ट 3 (1), 3 (2) (5)3 (2) (537) 3 (1) (आर) के अंतर्गत भी मामला दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं आरोपी के घर के दो सदस्यों के खिलाफ भी पुलिस ने अट्रॉसिटी कानून के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। इस मामले में आगे की जांच शुरू है। जल्दी ही पुलिस आरोपी का स्टेटमेंट भी रिकॉर्ड करेगी। आरोपी मुंबई के ही एक पुलिस थाने में तैनात है। इससे पहले इंस्टाग्राम में महिला के साथ पहचान बनाने के बाद और फिर उसे पुलिस में भर्ती करवाने का लालच देकर यौन शोषण का मामला सामने आया था. आरोपी ने खुद को पुलिस अधिकारी बता कर महिला को पुलिस में भर्ती करवाने का लालच दिया था। इसके बाद आरोपी ने शादी का वादा करते हुए महिला से शारीरिक संबंध बनाया।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement