Latest News

मुंबई : मुंबई पुलिस ने ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिस के कांस्टेबल की पिटाई करने वाले व्यक्ति के खिलाफ एससी/एसटी कानून के तहत अलग से एक मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि यातायात पुलिस के कांस्टेबल ध्यानेश्वर वाघ (30) ने आरोपी जतिन सतारा से कहा कि वह मुलुंड पश्चिम में यातायात बाधित कर रहे अपना स्कूटर हटाएं, जिसपर उसने कांस्टेबल को कथित रूप से गालियां दीं और अभद्र भाषा का उपयोग किया। उन्होंने बताया कि सतारा ने मास्क भी नहीं पहना था और उन्होंने कांस्टेबल के साथ झगड़ा शुरू कर दिया और गालियां देते हुए एक समुदाय विशेष का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (प्रताड़ना निषेध) कानून के तहत अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी है। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement