Latest News

विरार : विरार पुलिस स्टेशन क्षेत्र प्रतिबंधित प्रदार्थ (गुटखा) पर पुलिस ने एक टेम्पो पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधितपदार्थ की खेप बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद माल की कीमत 5 लाख से अधिक आंकी गई है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र शासन ने गुटखा पर बैन लगाया है। इसके बावजूद चोरी छिपे प्रतिबंधित पदार्थ की सप्लाई और बिक्री धड़ल्ले हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार, 2 अप्रैल को मुंबई-अहमदाबाद महामार्ग से टाटा एस टेम्पो गुजरात से मुंबई की और परिवहन करते हुए जा रही थी,जैसे ही उक्त महामार्ग के शिरसाड फाटा स्थित पहुँचा, तभी पुलिस ने उक्त टेम्पो को रोककर तलाशी ली।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement