Latest News

मुंबई : राम मंदिर निर्माण के लिए घर-घर जाकर चंदा मांगने वाले राम भक्तों को संसद में चंदाजीवी कहना सपा नेता अखिलेश यादव की गलत सोच है। उत्तर भारतीय मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने सपा नेता अखिलेश यादव द्वारा संसद में दिए गए भाषण के संदर्भ में उपरोक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि अखिलेश को यह नहीं भूलना चाहिए कि भगवान राम हिंदुओं के आराध्य देव हैं। राम के लिए जो राम भक्त अपना सब कुछ न्योछावर कर सकते हैं, वे भला राम मंदिर के निर्माण के लिए समय नहीं दे सकते? जयप्रकाश सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव को अपने बयान के लिए देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement