Latest News

मुंबई : मुंबई की आम जनता को लोकल ट्रेन में पूरी तरह से यात्रा करने की अनुमति मिलने में अभी कुछ और समय लग सकता है। लोकल ट्रेन अभी पूरी क्षमता के साथ चलाए जाने के विषय पर प्रशासन वेट एंड वॉच की स्थिति में है। बीएमसी प्रशासन का कहना है कि अभी भी शहर से कोरोना महामारी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। अभी दूसरे चरण के वैक्सीनेशन का कार्यक्रम शुरू किया गया है। ऐसे में 31 मार्च तक हम निरीक्षण के बाद ही फैसला लेंगे। बीएमसी अधिकारी सुरेश काकानी ने बताया कि मुंबई में जंबो कोविड सेंटर (Jumbo Covid Centre) को भी 31 मार्च तक खुला रखा जाएगा। उसके बाद में ही कोई फैलसा लिया जाएगा।

सुरेश काकानी  ने आज कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद बताया कि मुंबई में सभी चीजों को चरणबद्ध तरीके से धीरे धीरे खोला जाएगा। अभी भी सभी लोगों से अपील की जा रही है कि वह कोरोना के सभी नियमों का पूर्णतया पालन करें। उन्होंने बताया कि लापरवाही बरतने वाले लोगों पर कार्यवाही भी की जा रही है। तय समय सीमा में आम जनता के लिए शुरू की गई लोकल के बाद भी अभी तक कोरोना मामलों में बढ़ोतरी नहीं देखी गई है।

मुंबई की लोकल ट्रेनों को आम जनता के लिए रेल मंत्रालय ने महाराष्ट्र सरकार की विनती पर एक फरवरी से शुरू किया है। हालांकि आम मुसाफिरों के लिए लोकल ट्रेन में यात्रा के लिए कुछ समय सीमा निर्धारित की गई है। उसी के अनुसार लोकल में मुंबईकर सफर कर सकते हैं। लोकल शुरू होने से लेकर सुबह 7 बजे तक और उसके बाद में दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक। इसके अलावा रात 9 बजे से लेकर लोकल सेवा चलने तक लोगों को यात्रा करने की अनुमति दी गई है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement