Latest News

मुंबई : मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच ने दो कास्टिंग डायरेक्टर और एक इवेंट मैनेजर को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि उन्होंने एक 14 साल की लड़की को मॉडलिंग के नाम पर देह व्यापार में धकेल दिया। मुंबई के अंधेरी पुलिस स्टेशन में इस संबंध में एफआईआर भी दर्ज की गई थी। पुलिस ने बीती रात इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पहले नाबालिक लड़की को छोटे-मोटे रोल दिलवाए और उसके बाद उसे देह व्यापार में धकेल दिया। अंधेरी के एक होटल में छापेमारी कर पुलिस में इस बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। पुलिस ने इस मामले में कास्टिंग डायरेक्टर आशीष पटेल, मोहम्मद शेख और विनोद कुमार गणपतलाल अजमेरिया को गिरफ्तार किया है। देह व्यापार, पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने साढे तीन लाख रुपए में नाबालिक लड़की का सौदा किया था।लड़की को एक रात के लिए 30 हज़ार रुपये देने की बात कही गई थी। मुंबई पुलिस इसके पहले भी कई होटलों से देह व्यापार के चुंगल में फंसे अभिनेत्रियों और मॉडल्स को प्रस्तुत किए हैं। फिलहाल पुलिस यह भी चेक करने में जुटी है कि इसके पहले भी इस तरह के काम इन्होंने किये हैं या नहीं।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement