Latest News

ठाणे : बाइक की चपेट में आ जाने से 7 वर्षीय बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई। घटना को लेकर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ पुलिस ने गुनाह दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के मानपाड़ा परिसर स्थित न्यू कृष्णा पाटिल चाल में रहने वाले गुणवंत गमरे की बेटी आरोही मनोरमा नगर की तरफ जाने वाले रास्ते से शंकर मन्दिर के समीप से पैदल जा रही थी।
इस दौरान तेज गति से जा रहे बाइक सवार द्वारा टक्कर मार देने से बच्ची बुरी तरह घायल हो गई और उसका पैर भी फ्रैक्चर हो गया। घटना के बाद बाइक सवार रुकने के बजाय तेजी के साथ भाग गया। कापुरबावड़ी पुलिस थाने में बाइक सवार के खिलाफ गुनाह दर्ज किया गया है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement