Latest News

मुंबई : राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता एकनाथ खडसे की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अब खडसे को पूछताछ के लिए बुलाने के पहले उनके खिलाफ शिकायत कर चुकी अंजलि दमानिया से जानकारी जुटाने का फैसला किया है। इतना ही नहीं ईडी खडसे के खिलाफ जितने भी सबूत संभव हो सकते हैं। वे सब जुटाने का प्रयास कर रही है। आपको बता दें कि अंजली दमानिया ने एकनाथ खडसे के ऊपर भ्रष्टाचार और मानहानि का मुकदमा किया था। एकनाथ खडसे जब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में शामिल हो रहे थे। तब अंजलि दमानिया ने कहा था कि उनके पास खडसे द्वारा किये गए भ्रष्टाचार के सबूत हैं। ऐसे में अंजली दमानिया प्रवर्तन निदेशालय को क्या जानकारियां देंगी इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। मंगलवार को ईडी के अधिकारी दमानिया से मिलने वाले हैं।
खडसे की नियुक्ति के खिलाफ लिखा था पत्र
एकनाथ खडसे के खिलाफ भी अंजलि दमानिया ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पत्र लिखा था। उन्होंने अपने पत्र में कहा था कि खडसे को एमएलसी ना बनाया जाए क्योंकि खडसे के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। इसके अलावा एनसीपी में प्रवेश करते समय उनके द्वारा किया गया भाषण भी आपत्तिजनक था। इसलिए उन्हें विधायक ना बनाएं।
खडसे के वकील को ईडी का फोन
जानकारी के अनुसार एनसीपी नेता एकनाथ खडसे के मामले की जांच के लिए ईडी अधिकारियों ने उनके वकील असीम सरोदे को भी फोन किया था। ईडी के अधिकारी सरोदे से भी मुलाकात करने वाले हैं। एकनाथ खडसे के मामले से जुड़े सभी संबंधित दस्तावेजों की जांच करने के लिए ईडी अधिकारियों ने सरोदे को फोन किया था। एकनाथ खडसे के वकील असीम सरोदे द्वारा दो हजार पन्नों की जानकारी ईडी अधिकारियों को दिए जाने की संभावना जताई जा रही है। खर्चे को ईडी ने 30 दिसंबर को पूछताछ के लिए पेश होने का नोटिस भेजा था यह नोटिस भोसरी जमीन घोटाले मामले में जारी किया गया था। हालांकि कोरोना की वजह से एकनाथ खडसे ईडी के सामने हाजिर नहीं हुए थे।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement