Latest News

इटली : पति-पत्नी झगड़े के बाद अक्सर गुस्सा शांत करने को पड़ोस के पार्क या मोहल्ले में टहल आते हैं। इटली का एक शख्स गुस्सा उतारने के लिए पैदल-पैदल घर से 450 किलोमीटर दूर आ गया। वह करीब एक सप्ताह तक घर नहीं गया। कोमो शहर में रहने वाला यह व्यक्ति करीब 450 किलोमीटर दूर एड्रिएटिक तट के कस्बे फानो जा पहुंचा।
पुलिस ने उसे देर रात करीब दो बजे लॉकडाउन नियमों के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया और उस पर करीब 35,700 रुपये का जुर्माना लगाया। पुलिस को उसके इस कारनामे पर यकीन नहीं हुआ। हालांकि, उसकी आईडी जांचने और नजदीकी पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के बाद पता चला कि उसकी पत्नी ने एक सप्ताह पूर्व उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी।
उसने करीब 60 किलोमीटर की दूरी प्रतिदिन तय की थी। उसने कहा कि उसे गुस्से के चलते इतनी दूर निकल आने का अहसास नहीं हुआ। पत्नी उसे लेने फानो पहुंची थी। वहीं, इंटरनेट यूजर्स का कहना है कि यह शख्स बहादुर है। उन्होंने उस पर जुर्माना लगाने की निंदा की। बता दें इटली में कोरोना की दूसरी लहर के मद्देनजर रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक देशव्यापी कर्फ्यू लगा है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement