Latest News

नवी मुंबई : पनवेल शहर पुलिस व नवी मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की यूनिट-2 ने एक टेंपो से प्रतिबंधित गुटखा बरामद किया है. जिसकी कीमत 6 लाख 68 हजार रुपए बताई गई है. इस मामले में पुलिस ने टेंपो के ड्राइवर को गिरफ्तार कर के उसके पास से टेंपो को जब्त किया है. आरोपी को कोर्ट के आदेश पर पुलिस की हिरासत में रखा गया है.
पनवेल शहर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गिरीधर गोरे से मिली जानकारी के अनुसार गुटखा की तस्करी करने के मामले में टेंपो के ड्राइवर राजाराम सालुंखे को गिरफ्तार किया गया है. यह प्रतिबंधित गुटखा वह किसे देने वाला था, इसके बारे में पूछताछ जारी है. राजाराम टेंपो में अवैध रूप से प्रतिबंधित गुटखा लेकर पनवेल आने वाला है. इसके बारे में गुप्त जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर राजाराम को पकड़ने के लिए अपराध शाखा की यूनिट-2 के साथ मिलकर जाल बिछाया गया था.

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement