मुंबई : NCP विधायक भरत भालके का निधन, पिछले महीने कोरोना से हुए थे संक्रमित
मुंबई : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक भरत भालके का शनिवार को पुणे के रूबी अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले महीने कोरोना से संक्रमित हुए थे उन्हें कोरोना वायरस के बाद होने वाली परेशानियों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था और शुक्रवार से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। भरत भालके पंढरपुर-मंगलवेद विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे।
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने भालके के निधन पर दुख व्यक्त किया।“एनसीपी के पंढरपुर-मंगलवेद विधानसभा क्षेत्र के विधायक भरत भालके की मौत की खबर बेहद चौंकाने वाली है। उनके निधन के साथ, एक प्रभावशाली संचालक और समर्पित नेता का निधन हो गया। मैं भालके परिवार के दुख को साझा करता हूं। श्रद्धांजलि, महाराष्ट्र के मंत्री ने ट्वीट किया।
About The Reporter
The News Reporter works under the supervision of the News Director. The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for radio newscasts, produces in-depth radio features, and produces special reports as assigned.