Latest News

मुंबई : बोरीवली जीआरपी ने मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर कर रही महिला से चाकू की नोंक पर लूटपाट करने और छेड़छाड़ करने की धारा के तहत 2 शख्स को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए दोनों आरोपियों का नाम ओमप्रकाश लच्छाराम दीक्षित और रहीम करफिक शेख है जो कांदिवली के रहने वाले हैं.

आपको बता दें कि 23 नवंबर की रात करीब 11 बजे 22 वर्षीय महिला बोरीवली रेलवे स्टेशन पर लोकल में कांदीवली जाने के लिए चढ़ी,जिस डिब्बे में चढ़ी उस डिब्बे में पकड़े गए दोनों आरोपियों में से एक महिला को चाकू दिखाकर उसका मोबाइल और चेन लूट लिया. महिला की आवाज सुनकर ट्रेन में सोया हुआ दूसरा आरोपी उठ गया और महिला को बचाने के बहाने महिला के साथ छेड़खानी करने लगा, तब तक कांदिवली स्टेशन आ गया और एक आरोपी भाग गया, जबकि दूसरे आरोपी को कांदिवली स्टेशन पर मौजूद लोगों ने पकड़ा लिया. भास्कर पवार (वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक/बोरीवली जीआरपी) ने बताया कि मामला सामने आने के बाद महिला से चोरी करने व महिला के साथ छेड़छाड़ करने की धारा के तहत शिकायत दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement