Latest News

मुंबई : सोशल मीडिया पर महिलाओं के बारे में अनाप-शनाप लिखने या अनर्गल विडियो बनाकर वायरल करने के मामले में महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने पालघर निवासी एक बुजुर्ग की शिकायत को गंभीरता लिया है। इसीलिए, करीब आधा दर्जन ओटीटी प्लैटफॉर्म्स और 2 वेबसाइटों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन वेबसाइट्स पर महिलाओं से संबंधित अश्लील सामग्री परोसने का आरोप है। 

महाराष्ट्र साइबर पुलिस के अनुसार, जिन ओटीटी प्लैटफॉर्म्स और वेबसाइट्स के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है, उनमें Hotshot, Flizmovies, Feneo, Kukoo, Neoflix, Ullu, Hotmasti, Chikooflix, Alt Balaji, Kukoo और Primeflix शामिल हैं। इसके अलावा, दो पॉर्न वेबसाइट्स भी हैं, जिनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन सभी ओटीटी और वेबसाइट कंपनियों के खिलाफ अश्लीलता फैलाने और पोर्नोग्राफी होस्टिंग एवं ट्रांसमिटिंग का आरोप है। हालांकि, इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही इन कंपनियों से जुड़े लोगों से महाराष्ट्र साइबर पुलिस पूछताछ करेगी।

गौरतलब है कि शिकायतकर्ता बुजुर्ग ने एक विडियो में लड़कियों के यौन शोषण एवं खरीद-फरोख्त से संबंधित सामग्री देखी और इस तरह की सामग्री परोसने वाली कंपनियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर समाज में महिलाओं और युवतियों की गरिमा बनाए रखने का निवेदन किया।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement