मुलुंड इलाके में कुतिया के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार
मुंबई : मुंबई के मुलुंड इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक विकृत मानसिकता वाले शख्स ने एक कुतिया के साथ रेप किया एक स्थानीय निवासी ने शख्स की इस करतूत को देख लिया और इसकी सूचना मुलुंड पुलिस को दी। इसके बाद मुलुंड पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी का नाम शोभनाथ सरोज (30) बताया जाता है जो मुलुंड में एक हाई प्रोफाइल सोसायटी में मजदूरी का काम करता है। 5 नवंबर के सरोज बिल्डिंग के पार्किंग में गया। लेकिन वहां उसकी संदिग्ध हरकत लोगों की नजरों में आ गई। शोभनाथ को एक आवारा कुतिया का यौन उत्पीड़न करते एक निवासी ने देख लिया। इसके बाद उसने अन्य लोगों को इस बात की खबर दी। जब सभी लोग वहां पहुंचे तो लोगों ने उसे रंगे हाथ कुतिया के साथ पकड़ लिया। और इस बात की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद शिकायतकर्ता अमित कुमार उदयराज सिंह द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर, मुलुंड पुलिस ने शोभनाथ के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 के तहत क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960, 11 (1), (क) के तहत मामला दर्ज किया है। शोभराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और पुलिस हिरासत में भेज दिया।
आपको बता दें कि, कुछ दिन पहले इसी तरह की दो अन्य घटनाएं भी सामने आई थीं। पहली घटना पवई इलाके की है तो दुसरी घटना नवी मुंबई के नेरुल की है। पवई इलाके के एक शॉपिंग मॉल में एक मादा कुत्ते का यौन उत्पीड़न किया गया था। विकृत आरोपी ने कुत्ते के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी का एक रॉड घुसा दिया था, जिसके कारण कुतिया के आंतरिक अंगों को नुकसान पहुंचा था। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।