बिग बॉस की 'पंगा क्वीन' हैं रुबीना दिलैक, इन बयानों पर मचा बवाल
टीवी की पॉपुलर बहू रुबीना दिलैक बिग बॉस में धमाल मचा रही हैं. बेबाक और बेधड़क अपनी बात रखने का रुबीना का अंदाज उन्हें चर्चा में बनाए हुए है. जिस शो का वे हिस्सा हैं उसी के मेकर्स पर आरोप मढ़ने में रुबीना संकोच नहीं करती. रुबीना दिलैक अपने दिल की बात सामने रखती हैं. बिग बॉस ही नहीं वे होस्ट सलमान खान से भी पंगा ले चुकी हैं. इसलिए उनके लिए बिग बॉस की पंगा क्वीन टर्म सटीक बैठता है. जानते हैं रुबीना के बिग बॉस में दिए उन बयानों के बारे में जिनपर विवाद हुआ.
रुबीना दिलैक ने बिग बॉस पर घर के कुछ सदस्यों को फेवर करने का आरोप लगाया है. इसमें निक्की तंबोली, एजाज खान, पवित्रा पुनिया समेत उनके ग्रुप के लोग शामिल हैं. रुबीना ने खुलेआम ये बात कही कि बिग बॉस उन्हीं को फेवरे करेंगे या उनके हक में फैसला देंगे जो शो को टीआरपी देंगे. फैसला उस फेवर में जाएगा जहां कवरेज वैल्यू के हिसाब से पलड़ा भारी और ज्यादा होगा.
वीकेंड का वार में होस्ट सलमान खान ने मस्ती में रुबीन के पति अभिनव को सामना बुलाया था. ये बात रुबीना को बहुत चुभी. रुबीना ने कंफेशन रूम में जाकर बिग बॉस से इसकी शिकायत की. वे खूब रोईं. रुबीना ने शो छोड़ने तक की बात कह दी थी. बाद में उनके पति अभिनव के समझाने के बाद रुबीना मानीं. रुबीना ने उनके पति को सामान बताने को अपमानजनक लिया था.
एक टास्क में निक्की और रुबीना में से घरवालों को बताना था कि किसके दिमाग में ज्यादा कचरा है. बिग बॉस द्वारा दिया गया ये टास्क रुबीना को अपमानजनक लगा था. रुबीना ने ये टास्क करने से साफ मना कर दिया था. वे बगावत पर उतर आई थीं. फिर होस्ट सलमान खान के समझाने के बाद रुबीना ने ये टास्क किया था.