Latest News

मुंबई, त्योहारों पर घर आए लोग अब काम पर लौट रहे हैं। ट्रेनों में लौटने वालों की भीड़ बढ़ने लगी है। नई दिल्ली, कोलकाता और मुंबई जाने वाली ट्रेनों में सबसे अधिक भीड़ है। इस बार नई दिल्ली की तुलना में मुंबई और कोलकाता जाने वाली ट्रेनों के स्लीपर क्लास में वेटिंग अधिक है। एसी थ्री में भी एक सप्ताह तक के लिए वेटिंग टिकट मिल रहे हैं।

दो माह से प्रयागराज और नोएडा के बीच चलने वाली बसों में भी भीड़ कम हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि लॉकडाउन के समय नई दिल्ली से आए कामगार दशहरा पर कम आए। जबकि मुंबई और कोलकाता से लॉकडाउन के समय आए कामगार अभी भी ट्रेनों से लौट रहे हैं। सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस विसेन ने बताया कि यात्रियों के बढ़ने पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement