Latest News

पालघर : महाराष्ट्र के पालघर में 12 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने कथित तौर पर रेप के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान एक कॉन्ट्रैक्टर के तौर पर हुई है। पालघर के मोखाडा इलाके में बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई। पुलिस को दिए बयान में बच्ची ने बताया कि आरोपी तल्याचिवाडी स्थित उसके घर में घुस आया, जब कोई नहीं था। इसके बाद बच्ची को अकेला पाकर आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

मोखाडा पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया, 'पीड़िता के भाई ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। उसने शोर मचाना शुरू किया तो आरोपी भाग निकला।' पुलिस के अनुसार परिवार ने इस संबंध में शिकायत दर्ज की, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
पालघर में हाल ही में एक किशोरी को किडनैप करने के बाद रेप का मामला सामने आया था। इस मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच ने पड़ोसी युवक को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक होटल पर छापा भी मारा गया।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement