Latest News

पुणे : महाराष्ट्र के पुणे शहर के कोंढवा इलाके में बीते 10 दिनों में तीन हत्याओं के होने से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। हत्यारों ने एक 24 वर्षीय युवक को पत्थरों से पीट-पीटकर मार डाला। पुणे शहर में बीते 10 दिनों में यह चौथा हत्याकांड है।

24 साल के विट्ठल रामदास धांडे की पत्थरों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि यह हत्या पैसों के लेनदेन की वजह से उपजे विवाद के कारण हुई है। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुणे शहर में एक के बाद एक दस दिनों में 4 लोगों की हत्या के बाद से शहर के लोगों के मन में डर और गुस्सा है। साथ ही पुलिस विभाग पर भी सवालिया निशान उठने शुरू हो चुके हैं।

खराडी इलाके में ही कुछ दिन पहले एक कुख्यात गुंडे की भी इसी प्रकार से पत्थरों से मार मार कर हत्या कर दी गई थी। इस अपराधी का नाम शैलेश गाडगे था जिसे एक खाली मैदान में मौत के घाट उतारा गया। शैलेश के ऊपर पुणे शहर के पुलिस थानों में कई मामले दर्ज थे यह घटना सोमवार की सुबह अंजाम दी गई थी।

अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि पुलिस कमिश्नर ऑफिस के पास में ही कुछ दिन पहले फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी। गोलीबारी की यह घटना एसबीआई ट्रेजरी ऑफिस के सामने हुई थी।

Social Media Presence