Latest News

विरार : अवैध रेती उत्खनन के खिलाफ पालघर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विरार के रेती बंदरों पर छापेमारी की गई. इस दौरान पुलिस टीम ने मौके से 152 सेक्सन पंप, 1650 ब्रास रेती, 230 बोट और एक जेसीवी सहित कुल 7 करोड़ 90 लाख रुपए के रेती खनन सम्बन्धित संयंत्र जब्त किए हैं. हालांकि इस दौरान किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी. जानकारी के अनुसार नारंगी, खर्डी, वैतरना और खानिवडे स्थित रेती बंदरों से बड़े पैमाने पर रेती खनन कर उसके परिवहन की शिकायत पालघर पुलिस अधीक्षक को लगातार मिल रही थी. 

शिकायत के आधार पर पालघर पुलिस अधीक्षक ने सफाला प्रभारी पुलिस निरीक्षक सुनील जाधव, नालासोपारा उपविभागीय पुलिस अधिकारी अमोल मांडवे की पुलिस टीम एवं सातपाटी के प्रभारी पुलिस निरीक्षक जितेंद्र ठाकुर व उपविभागीय पुलिस अधिकारी विकास नाईक के साथ अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ 2 अलग-अलग टीम का गठन कर खानिवडे और खर्डी रेतीबंदर पर छापेमारी की. अचानक पुलिस टीम को देखते ही वहां काम कर रहे लोग मौके से भाग निकले. इस दौरान टीम ने मौके से 74 लाख 9 हजार रुपए की 750 ब्रास रेती, 15 लाख रुपए की एक जेसीवी मशीन, 1 करोड़ 80 लाख की 80 बोट, 50 लाख के 50 सेक्शन पंप सहित कुल 2 करोड़ 99 लाख 9 हजार 250 रुपए का माल जब्त किया है. 

इसी प्रकार खानिवडे रेती बन्दर पर छापेमारी में 83 लाख 97 हजार 150 रुपए की 850 ब्रास रेती, एक करोड़ दो लाख रुपए के 102 सेक्सन पंप, 3 करोड़ की 150 बोट व 4 लाख 93 हजार 950 रुपए की रेती सहित कुल 4 करोड़ 90 लाख 91 हजार 100 रुपए का माल जब्त किया है. इस मामले में विरार पुलिस स्टेशन में 2 मामले दर्ज किए गए हैं, जिसकी जांच की जिम्मेदारी उपविभागीय पुलिस अधिकारी को दी गई है. कार्रवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विजयकांत सागर सहित बड़ी संख्या में सुरक्षाबल के जवान तैनात रहे.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement