Latest News

अंबरनाथ : सर्कस मैदान से ढाई वर्षीय बच्चे विकास मंडल का अपहरण करके 70 हजार रुपये में बेचने वाले पांच आरोपियों को अंबरनाथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें दो दिन की रिमांड पर भेजा गया है। आरोपियों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, अपहरण में अंबरनाथ के संजय नगर निवासी जैनब बी. फकीर खान (33) मुख्य आरोपी है। जैनब ने ही 70 हजार रुपये में विकास को उल्हासनगर-4 निवासी पूजा शेट्टीयार (28) को बेचा था। उसे भी आरोपी बनाया गया है।
अंबरनाथ एसीपी नरले ने जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर बच्चे के अपहरण जानकारी वायरल हुई थी। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूजा ने खुद बच्चे को विट्ठलवाडी पुलिस स्टेशन में दे दिया। अंबरनाथ पुलिस ने जब पूजा को पकड़कर पूछताछ की, तो उसने बताया कि जैनब के कहने पर माया सुखदेव काले ने 15 सितंबर को बच्चे का अपहरण किया था।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement