Latest News

मुंबई : कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्य बन चुके महाराष्ट्र में गुरुवार को 24 हजार 619 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। प्रदेश में अब तक 11 लाख 45 हजार 840 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसके अलावा 31 हजार से अधिक लोगों की कोरोना के कारण मौत भी हुई है। बीते 24 घंटे में ही महाराष्ट्र में कोरोना से 398 लोगों की मौत हुई है। मुंबई में एशिया के स्लम धारावी में भी गुरुवार को 15 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के कुल 19 हजार 522 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। इसके अलावा प्रदेश में 24 हजार 619 नए मरीज मिले हैं। प्रदेश में फिलहाल 17 लाख 70 हजार 748 लोग होम आइसोलेशन में हैं। इसके अलावा 36 हजार 827 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन में रखा गया है।

महाराष्ट्र में अब तक कुल 8 लाख 12 हजार 354 मरीजों को कोरोना के इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। राज्य का रिकवरी रेट 70.90 प्रतिशत है। इसके अलावा टेस्ट के सापेक्ष पॉजिटिव मरीजों का प्रतिशत करीब 20 फीसदी है। प्रदेश में कोरोना से संक्रमित करीब 2.74 प्रतिशत मरीजों की इस महामारी से मौत हुई है। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement