मुंबई : मैं मराठा हूं, महाराष्ट्र किसी के बाप का नहीं, राउत पर कंगना का बुलडोज़र प्रहार
मुंबई : अभिनेत्री कंगना रनौत और शिवसेना नेता संजय राउत के ट्वीटर वार में कंगना ने फिर एक बार राउत पर बुलडोज़र प्रहार किया है। राउत पर पलटवार करते हुए कंगना ने कहा, “मैं मराठा हूं, और महाराष्ट्र किसी के बाप का नहीं, महाराष्ट्र उसीका है जिसने मराठी गौरव को प्रतिष्ठित किया। कंगना ने आगे ट्वीट में लिखा कि, “मैं डंके की चोट पे कहती हूँ हाँ मैं मराठा हूँ, उखाड़ो मेरा क्या उखाड़ोगे? इस प्रकार फिर एक बार शिवसेना का चुनौती दी है। कंगना यहीं नहीं रुकीं उन्होंने एक और ट्वीट कर मराठी अस्मिता की बात करनेवालों का मुंह बंद करने का काम किया, अपने अगले ट्वीट में कंगना ने कहा, “इनकी औक़ात नहीं है, इंडस्ट्री में 100 सालों में एक भी फिल्म मराठा प्राइड पर बनाई हो, मैंने इस्लाम डॉमिनेट इंडस्ट्री में अपनी जान और करियर को दांव पे लगाया, शिवाजी महाराज और रानी लक्ष्मीबाई पे फिल्म बनाई, आज महाराष्ट्र के इन ठेकेदारों से पूछो क्या किया है महाराष्ट्र के लिए?”
“एक महान पिता की संतान होना ही आपकी एक मात्र उपलब्धि नहीं हो सकती। आप कौन होते हैं मुझे महाराष्ट्र प्रेम या नफ़रत का सर्टिफ़िकेट देने वाले? आपने यह कैसे निर्धारित कर लिया की आप महाराष्ट्र को मुझसे ज़्यादा प्रेम करते हैं? और अब मुझे वहाँ आने का कोई हक़ नहीं?” राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने भी अभिनेत्री कंगना रनौत के बयान की निंदा की है। अनिल देशमुख ने कहा कि, “कानून और व्यवस्था (law & Order) बनाए रखने के लिए महाराष्ट्र और मुंबई पुलिस बल सक्षम है। जिन्हें मुंबई में रहना सुरक्षित नहीं लगता उन्हें मुंबई या महाराष्ट्र में रहने का कोई अधिकार नहीं है।” ऐसे में अब कंगना के इन सवालों का क्या जवाब देगी शिवसेना। क्या सेना के तरकश में है कोई ऐसा तीर जो कंगना के इन बेबाक सवालों के तीखे तीर का जवाब दे। हाँ, कंगना के बयानों का असर दिखने ज़रूर लगा है। कंगना के ख़िलाफ़ प्रदर्शन ज़ोर पकड़ चुका है।