Latest News

मुंबई : महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 15,765 नये मामले सामने आए जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 8,08,306 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि 320 और मरीजों की मौत होने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 24,903 हो गई। फिलहाल राज्य में 1,98,523 उपचाराधीन मरीज हैं। विभाग ने कहा कि मंगलवार को 10,978 और मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे अभी तक 5,84,537 ठीक हो चुके हैं। राज्य की राजधानी मुंबई में मंगलवार को कोविड-19 के 1142 नये मरीज सामने आए और 35 मरीजों की जान चली गई। इसी के साथ यहां इस महामारी के अबतक 1,46,947 मामले सामने आए हैं और 7693 लोग इस वायरस से जान गंवा चुके हैं। मुंबई शहर में फिलहाल 20067 कोविड-19 मरीज ऐक्टिव हैं। पुणे में मंगलवार को कोविड-19 के 1738 नये मरीज सामने आए और 40 मरीजों की मौत हो गई। इसी के साथ इस शहर इस महामारी के अबतक 1,02,849 मामले सामने आए हैं और 2,579 लोग इस वायरस से जान गंवा चुके हैं। राज्य में अब तक कुल 42,11,752 लोगों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement