Latest News

मुंबई : वसई-विरार में अब धीरे-धीरे कोरोना वायरस काबू में आता दिख रहा है। नए मरीजों में काफी कमी आई है। वहीं मरीजों की रिकवरी तेजी से बढ़ रही है। पिछले एक हफ्ते में सिर्फ 1067 नए मरीज मिले हैं, जबकि 1549 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं एक हफ्ते में 25 लोगों की मौत हुई है। नए मामलों में कमी आने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है। साथ ही नागरिकों को भी डर से थोड़ी राहत मिली है। 

वसई-विरार में कुल मरीजों की संख्या 15224 पहुंच गई है। इनमें से 12741 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। 323 लोगों की मौत हो चुकी है। 2160 मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वसई-विरार में रिवकरी रेट 83.69 पहुंच गया है। वहीं 14.18 प्रतिशत मरीज ऐक्टिव हैं। मनपा की मुख्य चिकित्सा अधिकारी तबस्सुम काजी ने बताया कि अगर लोग जिम्मेदारी से शासन-प्रशासन के नियमों का पालन करेंगे तो जल्द ही वसई-विरार कोरोना से मुक्त हो जाएगा। लोग जिस तरह से समझदारी से काम कर रहे हैं, थोड़ा और सतर्क व सावधानी से काम करें तो जल्द ही इस महामारी से निजात मिल जाएगी।

काजी ने कहा कि आयुक्त गंगाधरन डी की ओर से कोरोना मरीजों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हर आइसोलेशन सेंटर में ऑक्सीजन की सुविधा करा दी गई है। कोविड हॉस्पिटलों में वेंटिलेटर व आईसीयू के बेड बढ़ाए गए हैं। वसई-विरार की जनता को अब घबराने जरूरत नहीं है। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement