Latest News

मथुरा : मथुरा जिले के एक गांव में मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान पूजा के फल चुराकर खाने पर दो बच्चों को एक स्कूल में कथित रूप से रस्सी से बांधकर पीटा गया। पुलिस अधीक्षक (देहात) श्रीश चंद्र ने बताया, ‘‘यह मांट थाना क्षेत्र का मामला है, जहां शुक्रवार को नसीटी गांव के दो बच्चों ने वहां एक मंदिर में मूर्ति स्थापना के दौरान पूजा के लिए रखे गए कुछ फल खा लिए। इस पर गांव के ही पवन उर्फ सूसा और उसके भाई सुशील ने उन बच्चों को घर से एक स्कूल में लाकर रस्सी से बांधकर कथित रूप से बुरी तरह पीटा।” पुलिस ने मामला दर्ज करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement